न्याय के लिए पुरस्कार (रिवॉर्ड फॉर जस्टिस)

उत्तर कोरिया

01

5 मिलियन डॉलर तक पुरस्कार

उत्तर कोरिया की अवैध गतिविधियों को बाधित करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए, राज्य विभाग का न्याय के लिए पुरस्कार (आरएफजे) कार्यक्रम ऐसी जानकारी के लिए 5 मिलियन डॉलर तक का पुरस्कार प्रदान करता है जो उत्तर कोरिया का समर्थन करने वाली कुछ गतिविधियों में लगे व्यक्तियों के वित्तीय तंत्र को बाधित करने में मदद करती है, ऐसी गतिविधियों में काले धन को वैध बनाना, उत्तर कोरिया को विलासिता के सामानों का निर्यात, निर्दिष्ट साइबर गतिविधि और डब्लयूएमडी का प्रसार का समर्थन करने वाली कार्रवाइयां शामिल हैं।

विभाग अन्य बातों के अलावा निम्नलिखित के लिए जानकारी की मांग कर रहा है:

हथियारों की बिक्री और नौवहन:

आरएफजे उत्तर कोरिया से सैन्य-संबंधित हथियारों और अन्य वस्तुओं की किसी भी इकाई या व्यक्ति को किए गए निर्यात के बारे में जानकारी मांग रहा है, जिसमें उत्तर कोरिया से ऐसी वस्तुओं का नौवहन भी शामिल है।

साइबर गतिविधियां:

आरएफजे उन लोगों के बारे में जानकारी मांग रहा है जो उत्तर कोरिया सरकार के लाभ के लिए दुनिया भर में वित्तीय संस्थानों और क्रिप्टोकरेंसी केंद्रों सहित साइबर सुरक्षा को कमजोर करना चाहते हैं।

जहाज से जहाज का स्थानांतरण:

आरएफजे उत्तर कोरिया में उत्पन्न होने वाले कोयले के जहाज-से-जहाज स्थानांतरण या उत्तर कोरिया को भेजे जा रहे कच्चे तेल या पेट्रोलियम उत्पादों के बारे में जानकारी मांग रहा है।

उत्तरी कोरियाई मजूदर:

आरएफजे उन उत्तर कोरियाई नागरिकों के बारे में जानकारी मांग रहा है, जिन्हें उत्तर कोरिया सरकार के लिए धन उत्पन्न करने के लिए काम करने के उद्देश्य से उत्तर कोरिया के बाहर भेजा जाता है, जिसमें उन कंपनियों और व्यक्तियों के बारे में जानकारी शामिल है जो उन्हें नियोजित करते हैं या अन्यथा उत्तर कोरिया के बाहर उनकी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाते हैं।

काले धन को वैध बनाना:

आरएफजे उत्तर कोरिया सरकार का समर्थन करने के लिए काले धन को वैध बनाने के बारे में जानकारी मांग रहा है। इसमें मुद्रा के संचलन के बारे में जानकारी शामिल हो सकती है, जिसमें आभासी मुद्रा शामिल है, जिसमें उत्तर कोरिया से जुड़े किसी भी नागरिक या संस्था को शामिल किया गया है, जिसमें उत्तर कोरिया द्वारा या उत्तर कोरिया के लाभ के लिए विदेशों में स्थित किसी भी बैंक खाते के साथ-साथ कोई भी सामने की कंपनियां या आड़ में छिपी कंपनियां जो उत्तर कोरिया की ओर से काम करती हैं और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली तक पहुंच रखने वाली कंपनियां

मादक पदार्थ और जालसाजी:

आरएफजे नशीले पदार्थों की तस्करी, माल या मुद्रा की जालसाजी और उत्तर कोरियाई सरकार का समर्थन करने वाली थोक नकदी तस्करी के बारे में जानकारी की मांग कर रहा है।

विलासिता के सामान:

आरएफजे किसी भी नौवहन या डीपीआरके को विलासता वाली वस्तुओं के हस्तांतरण के बारे में जानकारी मांग रहा है, जिसमें विलासता वाली ऑटोमोबाइल, डिजाइनर कपड़े, गहने, शराब, तंबाकू, इत्र, या अन्य सामान शामिल हो सकते हैं जो शासन के अभिजात वर्ग के लिए नियत हो सकते हैं।

मानवाधिकारों का हनन:

आरएफजे उत्तर कोरिया सरकार द्वारा गंभीर मानवाधिकारों के हनन के बारे में जानकारी मांग रहा है।

02

जानकारी

उत्तर कोरिया प्रतिबंध और नीति संवर्धन अधिनियम 2016 (एनकेएसपीईए) की धारा 104 (ए) और 104 (बी) (1) में वर्णित आचरण में जो व्यक्ति या इकाई संबंधित है, उसके बारे में ऐसी जानकारी देने वाले को विभाग विशेष रूप से 5 मिलि​यन डॉलर तक के पुरस्कार की पेशकश करने के लिए अधिकृत है जो उनके वित्तीय तंत्र को परिणामस्वरूप बाधित कर सके। एनकेएसपीईए की धारा 104 (ए) में किसी व्यक्ति या इकाई द्वारा निम्नलिखित आचरण शामिल है:

01

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, उत्तर कोरिया में या से ​कोई माल, सेवाएं, या तकनीकी जिसे अमेरिका द्वारा निर्यात के लिए नियंत्रित किया जाता है का आयात, निर्यात या पुन: निर्यात करना, सामूहिक विनाश के ह​थियारों के लिए इस तरह के माल, सेवाओं या तकनीकों के कारण या इस तरह के ​हथियारों की वितरण प्रणाली और किसी परमाणु, रेडियोलॉजिकल, रसायनिक, या जैविक हथियार या ​कोई उपकरण या प्रणाली जिसे एक हिस्से में या हथियार को पहुंचाने के लिए अलग-अलग हिस्सों में बनाया गया है, के उपयोग, विकास, उत्पादन, रखने या अधिग्रहण में भौतिक रूप योगदान करना।

02

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, उत्तर कोरिया में या से प्रशिक्षण, सलाह, या अन्य सेवाएं या सहायता प्रदान करना, या महत्वपणूर्ण वित्तीय लेनदेन, जो उत्पादन, रखरखाव, या ऐसे किसी हथियार या उपकरण के उपयोग से संबंधित है का ​आयात, निर्यात, या पुन: निर्यात।

03

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से,उत्तर कोरिया में या से विलासिता का सामान आयात, निर्यात या पुन: निर्यात करना,

04

जानबूझकर शामिल होता है, जिम्मेदार है, या उत्तर कोरिया की सरकार द्वारा लगाए गए अभिवेचन (सेंसरशिप) को सुविधाजनक बनाना;

05

जानबूझकर शामिल होता है, जिम्मेदार है, या उत्तर कोरिया की सरकार द्वारा मानवाधिकारों के गंभीर हनन को सुविधाजनक बनाना,

06

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, काले धन को वैध बनाने में संलिप्त है, माल या मुद्रा की जालसाजी में शामिल हैं, नकद की थोक तस्करी, या मादक पदार्थों की तस्करी जो उत्तर कोरिया सरकार या उस सरकार के लिए या उसकी ओर से कार्य करने वाले किसी वरिष्ठ अधिकारी या व्य​क्ति का समर्थन करती है।

07

उत्तर कोरिया की सरकार की ओर से विदेशी व्यक्तियों, सरकारों, या अन्य संस्थाओं के विरुद्ध कंप्यूटर नेटवर्क या प्रणाली के उपयोग के माध्यम से साइबर सुरक्षा को कम करने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों में जानबूझकर संलग्न है;

08

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, उत्तर कोरिया की सरकार में या से या उस सरकार की ओर से कार्य कर रहे किसी व्यक्ति, को एक महत्वपूर्ण मात्रा में कीमती धातु, ग्रेफाइट, कच्ची या अर्द्ध-तैयार धातु या एल्यूमीनियम, स्टील, कोयला, या सॉफ्टवेयर की ब्रिकी, वितरण या सथानांतरण करना, ऐसी औद्योगिक प्रक्रियाओं के द्वारा या में उपयोग के लिए जो हथियारों के लिए बड़े पैमाने पर विनाश और वितरण प्रणालियों से सीधे संबंधित है, अन्य प्रसार गतिविधियों, कोरियाई वर्कर्स पार्टी, सशस्त्र बल, आंतरिक सुरक्षा, या खुफिया गतिविधियां, या उत्तर कोरिया के बाहर सहित राजनीतिक जेल शिविरों या जबरदस्ती श्रम शिविरों का संचालन और रखरखाव में शामिल है;

09

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, किसी भी हथियार या संबंधित सामग्री या किसी भी रक्षा लेख या रक्षा सेवा (जैसा कि 22 यू.एस.सी. § 2794) को उत्तर कोरिया में या से ​आयात, निर्यात या पुन: निर्यात करना;

10

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, उत्तर कोरिया से किसी भी महत्वपूर्ण मात्रा में सोना, टाइटेनियम अयस्क, वैनेडियम अयस्क, तांबा, चांदी, निकल, जस्ता, या दुर्लभ खनिजों की खरीद या अन्यथा अधिग्रहण करता है;

11

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, उत्तर कोरिया को किसी भी महत्वपूर्ण मात्रा में रॉकेट, विमानन, या जेट ईंधन (उत्तर कोरिया के बाहर किसी नागरिक यात्री विमान द्वारा उपयोग के अलावा, विशेष रूप से उत्तर कोरिया की उड़ान या उसकी वापसी की उड़ान के दौरान खपत के लिए) बिक्री या स्थानांतरित करता है;

12

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष से, महत्वपूर्ण मात्रा में ईंधन या आपूर्तियां प्रदान करना, बंकरिंग सेवाएं प्रदान करना, या एक महत्वपूर्ण लेनदेन या लेनदेन को संचालित करने या बनाए रखने की सुविधा प्रदान करना, एक जहाज या विमान जो एक लागू कार्यकारी आदेश या एक लागू संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत नामित किया गया है, या जो एक लागू कार्यकारी आदेश या लागू के तहत नामित व्यक्ति के स्वामित्व या नियंत्रण में है या लागू किया जा सकने वाला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव;

13

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा विशेष रूप से अनुमोदन के अलावा, उत्तर कोरिया की सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण में एक जहाज का बीमा करता है, पंजीकरण करता है, पंजीकरण की सुविधा देता है, या बीमा या पंजीकरण को बनाए रखता है;

14

जानबूझकर, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा विशेष रूप से अनुमोदन के अलावा, किसी भी उत्तर कोरियाई वित्तीय संस्थान के साथ एक संवाददाता खाता (22 यूएससी 9221ए(डी)(1) में परिभाषित) रखता है;

15

जानबूझकर पैराग्राफ (1) से (14) में वर्णित किसी भी आचरण में शामिल होने का प्रयास करता है।

03

विभाग

विभाग किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए सूचना देने के लिए 5 मिलियन डॉलर तक के पुरस्कार की पेशकश करने के लिए भी अधिकृत है, जो उत्तर कोरियाई सरकार के निर्देश पर या उसके नियंत्रण में, कंप्यूटर धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार अधिनियम (“सीएफएए”), 18 यूएससी § 1030 का उल्लंघन करता है। कंप्यूटर धोखाधड़ी और दुरुपयोग अधिनियम ऐसी किसी भी गतिविधि के बारे में जानकारी मांग रहा है जो सीएफएए का उल्लंघन करती है, जिसमें एक विशेष, लेकिन अनन्य नहीं, उन गतिविधियों में रुचि जिसमें शामिल है:

01

जानकारी चुराने के इरादे से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कंप्यूटर और नेटवर्क में अनधिकृत घुसपैठ;

02

विनाशकारी मलवेयर भेजना;

03

रैंसमवेयर का प्रसार और उपयोग;

04

किसी व्यक्ति या संस्था के पैसे या 18 यू.एस.सी §§ 1030(ए)(2), (ए)(3), (ए)(5), और (ए)(7) द्वारा निषिद्ध मूल्य की किसी भी चीज की जबरन वसूली करने के इरादे से, किसी कंप्यूटर के संबंध में नुकसान पहुंचाने, जानकारी प्राप्त करने, या मूल्य की किसी चीज का अनुरोध करने के लिए धमकी भेजना।

04

पोस्टर

उत्तर कोरिया की अवैध गतिविधियों को बाधित करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए, राज्य विभाग का न्याय के लिए पुरस्कार (आरएफजे) कार्यक्रम ऐसी जानकारी के लिए 5 मिलियन डॉलर तक का पुरस्कार प्रदान करता है जो उत्तर कोरिया का समर्थन करने वाली कुछ गतिविधियों में लगे व्यक्तियों के वित्तीय तंत्र को बाधित करने में मदद करती है, इन गतिविधियों में काले धन को वैध बनाना, उत्तर कोरिया को विलासिता के सामानों का निर्यात, निर्दिष्ट साइबर गतिविधि और डब्ल्यूएमडी प्रसार का समर्थन करने वाली कार्रवाइयां शामिल हैं।
Skip to content