रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस 2017 नाइजर हमले की जानकारी देने वाले को $5 मिलियन तक का ईनाम देने की घोषणा की है।
4 अक्टूबर, 2017 को नाइजर के टोंगो टोंगो गांव के पास ISIS- ग्रेटर सहारा (ISIS-GS) से जुड़े आतंकवादियों ने आतंकवाद से लड़ने में नाइजीरियाई बलों को प्रशिक्षण, सलाह देने और सहायता करने के लिए गई अमेरिकी विशेष बल की टीम पर घात लगाकर हमला किया। हमले में चार अमेरिकी और चार नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में दो और अमेरिकी और आठ नाइजीरियाई घायल हो गए। 12 जनवरी, 2018 को ISIS-GS नेता अदनान अबू वालिद अल-सहरावी (Adnan Abu Walid al-Sahrawi) ने हमले की जिम्मेदारी ली।

