हुसैन मुहम्मद अल-उमरी

निकट पूर्व - उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व

पुरस्कार

5 मिलियन डॉलर तक

अपने हिस्से का काम करें।

रिवार्ड्स फॉर जस्टिस हुसैन मुहम्मद अल-उमरी, जिसे हुसैन मोहम्मद अल-उमरी और अबु इब्राहिम के नाम से भी जानते हैं, के बारे में सूचना देने पर $5 मिलियन तक के इनाम की पेशकश कर रहा है। अल-उमरी की तलाश 1982 में पैन ऐम फ्लाइट 830 में हुए विस्फोट में उसकी भूमिका के कारण की जा रही है। अल-उमरी एक विशेषज्ञ बम-निर्माता है तथा एक बार 15 मई ऑर्गनाइजेशन आतंकवादी समूह का नेता रहा है।

11 अगस्त 1982 को 267 यात्रियों और क्रू के सदस्यों को लेकर जापान के टोक्यो से हवाई के होनुलुलु जा रहे पैन ऐम फ्लाइट 830 में एक बम विस्फोट हुआ, जिसके बारे में माना जाता है कि उसे अल-उमरी ने डिजाइन किया और बनाया था। विस्फोट में एक 16-वर्षीय यात्री की मृत्यु हो गई और 16 अन्य घायल हुए। यूनाइटेड स्टेट्स ने अल-उमरी और उसके साथ दो अन्य को इस बम-विस्फोट के लिए दोषी ठहराया था। फ्रांस की सरकार ने भी मार्क्स एंड स्पेंसर डिपार्टमेंट स्टोर और ल्यूमी बैंक में 1985 में हुए बम-विस्फोट के लिए अल-उमरी को दोषी ठहराया है।

अल-उमरी के पास लेबनान का पासपोर्ट है और वह संभवतः इराक या लेबनान में रह रहा है। वह एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने भी उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर $200,000 के इनाम की श्रसर पेशकश कर रहा है।

Skip to content