रिवार्ड्स फॉर जस्टिस सेमिल बाइक से संबंधित सूचना पर $4 मिलियन तक के इनाम की पेशकश कर रहा है। बाइक कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके), जिसे कोंग्रा-जेल के नाम से भी जाना जाता है, का एक वरिष्ठ नेता तथा संस्थापक सदस्य है। पीकेके को अमेरिका द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित किया गया है।
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी ने 20 अप्रैल 2011 को बाइक को फॉरेन नारकोटिक्स किंगपिन डेजिग्नेशन एक्ट (किंगपिन एक्ट) के अंतर्गत विशेष रूप से नामित नारकोटिक्स ट्रैफिकर (एसडीएनके) घोषित किया है।
