रिवॉल्युशनरी स्ट्रगल (आरएस)

यूरोप और यूरेशिया

पुरस्कार

अपने हिस्से का काम करें।

रिवॉल्यूशनरी स्ट्रगल (आरएस) 2003 में सामने आया, जब दो अन्य ग्रीक मार्क्सवादी समूहों 17 नवंबर और रिवॉल्यूशनरी पीपल्स स्ट्रगल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। अतिवादी मार्क्सवादी चरमपंथी समूह आरएस ने ग्रीस में ग्रीक और अमेरिका, दोनों के ठिकानों पर हमले किए। आरएस पहले-पहल तब कुख्यात हुआ, जब इसने 5 सितंबर 2003 को एथेंस कोर्टहाउस में 17 नवंबर के सदस्यों के मामले की सुनवाई के दौरान बम-विस्फोट की जिम्मेदारी ली। आरएस ने जनवरी 2007 में एथेंस के अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से छोड़े जाने वाले ग्रेनेड से हमले किए और मार्च 2009 में एथेंस की एक सिटीबैंक शाखा में हुए बम-विस्फोट की जिम्मेदारी का दावा किया था।

18 मई 2009 को अमेरिकी राज्य विभाग ने आरएस को संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया। 17 सितंबर 2009 को राज्य विभाग ने आरएस को संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके परिणामस्वरूप, आरएस की सारी संपत्ति और संपत्ति से संबंधित हितों जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से आरएस के साथ किसी भी प्रकार के लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध किया गया है । इसके अलावा, आरएस को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना, या प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।

Skip to content