रिवॉल्युशनरी ऑर्गनाइजेशन 17 नवंबर (17एन)

यूरोप और यूरेशिया

पुरस्कार

अपने हिस्से का काम करें।

रिवॉल्यूशनरी ऑर्गनाइजेशन 17 नवंबर (17एन) की स्थापना 1975 में अतिवादी वामपंथी समूह के रूप में हुई थी। इस समूह का लक्ष्य ग्रीस से अमेरिकी सैन्य अड्डे को बाहर करना, साइप्रस से तुर्क सैन्य बलों को निकालना तथा ग्रीस का नाटो एवं यूरोपियन यूनियन से संबंध समाप्त करना है। 17एन ग्रीस में कई आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेवार है, जिसमें गोलीबारी, रॉकेट हमले और कार बम विस्फोट आदि शामिल हैं। इस समूह की आतंकवादी गतिविधियों के चलते चार अमरीकियों की मृत्यु हो गई थी: विलियम नॉर्डीन, रोनाल्ड स्टेवार्ट, जॉर्ज सैंटेस और रिचार्ड वेल्च। 17एन की एक शाखा ने 12 जनवरी 2007 को एथेंस के अमेरिकी दूतावास पर हुए रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली थी।

8 अक्टूबर 1997 को अमेरिकी राज्य विभाग ने 17एन को (संशोधित) प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) करार दिया। । 3 सितंबर 2015 को राज्य विभागने 17एन का एफटीओ के अंतर्गत दोबारा नामांकन किया।

Skip to content