फकीर बेन अब्देलअजीज बौसारा

दक्षिण और मध्य एशिया | निकट पूर्व - उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व | पश्चिमी गोलार्ध

पुरस्कार

5 मिलियन डॉलर तक

अपने हिस्से का काम करें।

रिवार्ड्स फॉर जस्टिस फकीर बेन अब्देलअजीज बौसारा, जिसे अबु युसिफ अल-ट्यूनिसी या फकीरौन के नाम से भी जानते हैं, की सूचना देने पर $5 मिलियन तक के इनाम की पेशकश कर रहा है। बौसोरा एक अल-कायदा (एक्यू)-प्रशिक्षित आतंकी है, जिसने आत्मघाती हमलावर बनने का इरादा प्रकट किया है। उसका कट्टर इस्लामिक चरमपंथियों से गहरा संबंध रहा है और वह ट्यूनीशियाई एक्यू आतंक के संदिग्ध अब्देऱौफ जैदी (हाइपरलिंक) का सहयोगी है। बौसोरा ने 1988 में ट्यूनीशिया छोड़ दिया और फ्रांस चला गया। 1991 में उसने फ्रांस छोड़ा और कनाडा के मोंट्रियल चला गया। 1990 के दशक में वह बार-बार कनाडा से ट्यूनीशिया आया जाया करता था। बौसोरा को 1999 में कनाडा की नागरिकता मिल गई। उसी वर्ष बोसोरा कनाडा छोड़कर अफगानिस्तान चला आया, जहाँ उसे एक्यू से प्रशिक्षण मिला। बौसोरा इसके बाद कनाडा लौटा। अभी वह कहाँ है, यह फिलहाल ज्ञात नहीं है। अधिकारी इस बात से चिंतित हैं कि बौसोरा किसी आतंकवादी हमले की योजना बनाने या उसमें शामिल होने के लिए कनाडा या संयुक्त राज्य अमेरिका लौट सकता है। हो सकता है कि वह गंभीर रूप से बीमार हो और बहुत गरीबी में जी रहा हो, जिससे उसका वजन घट गया हो और दिखने में वह पहले जैसा नहीं लगता हो।

Skip to content