कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) एक कुर्दिश विभाजनकारी समूह है, जो मुख्य रूप से उत्तरी इराक और दक्षिण-पूर्व तुर्की में सक्रिय है। इस समूह में मुख्य रूप तुर्की कुर्द लोग हैं, जिन्होंने 1984 में हिंसक अभियान की शुरुआत की थी। पीकेके का वास्तविक लक्ष्य दक्षिण-पूर्व तुर्की में एक स्वतंत्र कुर्दिश राज्य की स्थापना करना था। 1990 के दशक की शुरुआत में पीकेके ग्रामीण इलाकों में विद्रोही गतिविधियाँ करने से आगे बढ़कर शहरी आतंकवाद की तरफ बढ़ गया।
पीकेके ने 1999 से जून 2004 तक हिंसा से दूर रहने का अपना वादा तब तोड़ दिया, जब इसकी उग्रवादी शाखा हावी हो गई और इस पर नियंत्रण स्थापित करके अपनी तरफ से लगाए गए युद्ध-विराम को तोड़ने की घोषणा कर दी। वर्ष 2009 में तुर्की की सरकार और पीकेके ने पुनः शांति बहाली की शुरुआत की। फिर भी, जुलाई 2011 में पीकेके द्वारा किए गए एक हमले के बाद शांतिवार्ता बंद हो गई। इस हमले में 13 तुर्की सैनिक मारे गए थे। पीकेके और तुर्क सेनाओं के बीच 2011 और 2012 में बार-बार मुठभेड़ हुई, जिसमें अक्टूबर 2011 में हुआ एक हमला भी शामिल है, जिसमें 24 तुर्की सैनिकों की मृत्यु हो गई थी और जो वर्ष 1993 के बाद हुआ सबसे घातक हमला था। 2018 में पीकेके द्वारा तुर्क सुरक्षा बलों के विरुद्ध कई हमलों की सूचना मिली, जिसमें नवंबर में तुर्की सैन्य अड्डे पर हुआ एक हमला भी शामिल था, जिसमें दर्जनों लोग हताहत हुए थे और जिसकी जिम्मेदारी पीकेके ने ली थी।
8 अक्टूबर 1997 को अमेरिकी राज्य विभाग ने पीकेके को संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके बाद, 31 अक्टूबर 2001 को राज्य विभागने पीकेके को संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके परिणामस्वरूप, पीकेके की सारी संपत्ति और संपत्ति सं संबंधित हितों जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से पीकेके के साथ किसी भी प्रकार के लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध किया गया है । इसके अलावा, पीकेके को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना, या प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।
