आईएसआईएस वेस्ट अफ्रीका (आईएसआईएस-डबल्यूए) बोको हरम आतंकवादी संगठन का एक हिस्सा है, जिसका गठन तब हुआ था, जब मार्च 2015 में आईएसआईएस-डब्ल्यूए ने आईएसआईएस से गठबंधन प्रस्तावित किया था। आईएसआईएस ने समूह का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और इस समूह ने स्वयं को आईएसआईएस-वेस्ट अफ्रीका कहना शुरू कर दिया। मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया और ग्रेटर लेक चैड क्षेत्र में सक्रिय आईएसआएस-डबल्यूए ने 2016 से कई आतंकवादी हमले किए हैं। नवंबर 2018 में आईएसआईएस-डबल्यूए ने चाड और नाइजीरिया में हुए पाँच हमलों की जिम्मेदारी ली, जिनमें 118 लोग मारे गए थे। मई 2019 में, आईएसआईएस-डबल्यूए के लड़ाकों ने नाइजीरिया के बागा के निकट एक मिलिट्री बेस पर हमला करके 20 नाइजीरियाई और पाँच चैडियन सैनिकों को मार डाला।
28 फरवरी 2018 को अमेरिकी राज्य विभाग ने आईएसआईएस-डबल्यूए को संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके पहले, 27 फरवरी 2018 को राज्य विभाग ने संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार आईएसआईएस-डबल्यूए को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके परिणामस्वरूप, आईएसआईएस-डबल्यूए की सारी संपत्ति और संपत्ति सं संबंधित हितों जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से आईएसआईएस-डबल्यूए के साथ किसी भी प्रकार के लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध किया गया है । इसके अलावा, आईएसआईएस-डबल्यूए को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना, या प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।
