अहमद इब्राहिम अल-मुगासिल

निकट पूर्व - उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व

पुरस्कार

5 मिलियन डॉलर तक

अपने हिस्से का काम करें।

रिवार्ड्स फॉर जस्टिस अहमद इब्राहिम अल-मुगासिल, जिसे अबु ओमरान के नाम से भी जाना जाता है, की सूचना देने पर $5 मिलियन के ईनाम की पेशकश कर रहा है। अल-मुगासिल सऊदी हिजबल्लाह के मिलिट्री विंग का कथित प्रमुख है, जिसकी तलाश 1996 में सऊदी अरब के धारान के निकट खोबर टावर में हुए विस्फोट के लिए की जा रही है।

25 जून 1996 को सऊदी हिजबल्लाह के सदस्य ने प्लास्टिक विस्फोटकों से भरे ट्रक को खोबर टावर के पार्किंग लॉट में लगाया, जो अमेरिकी सैन्यकर्मियों के रहने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला एक आवासीय परिसर है। इस विस्फोट से नजदीकी इमारत ढ़ह गई और 19 अमरीकी सैन्यकर्मियों तथा एक सऊदी नागरिक की मृत्यु हो गई एवं विभिन्न देशों के सैकड़ों लोग घायल हुए।

21 जून 2001 को यूएस फेडरल ग्रांड जूरी ने अल-मुगासिल तथा 13 अन्य लोगों को इस हमले के लिए तलब किया।

12 अक्टूबर 2001 को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अल-मुगासिल को संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी करार दिया। इसके कारण अन्य परिणामों के साथ-साथ, अल-मुगासिल की यूएस के न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी संपत्तियाँ और संपत्तियों पर ब्याज को अवरुद्ध कर दिया गया और अमरिका के लोगों को अल-मुगासिल से किसी प्रकार का लेनदेन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। वह एफबीआई की मोस्ट वांडेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है।

Skip to content