अल-मुराबिटन

पुरस्कार

अपने हिस्से का काम करें।

अल-मुराबिटान, जो इस्लामिक मगरिब (एक्यूआईएम) में मूलतः अलकायदा का हिस्सा था, 2012 में इसके नेता मुख्तार बेलमुख्तार के एक्यूआईएम छोड़ने के बाद एक अलग संगठन बन गया। अलग होने के बाद बेलमुख्तार ने पश्चिमी हितों के विरुद्ध संघर्ष की धमकी दी और अल-मौलाथमम बटालियन बनाने की घोषणा की। 2013 में अल-मुलाथमम बटालियन और माली से चलाए जा रहे मूवमेंट ऑफ यूनिटी एंड जिहाद इन वेस्ट अफ्रीका (एमयूजेएओ) ने घोषणा की कि ये दोनों संगठन विलय करके अल-मुराबिटन नाम से जाने जाएँगे। 2015 में अल-मुराबिटन ने एक्यूआई से दोबारा विलय की घोषणा की। अल-मुराबिटन ने 2017 में तीन अन्य क्षेत्रीय आतंकवादी संगठनों से विलय करके जमात नस्र अल-इस्लाम वल मुस्लिम (जेएनआईएम) बनाया।

जनवरी 2013 में तत्कालीन अल-मुराबिटन ने दक्षिण-पूर्व अल्जीरिया के अमेनास के निकट तिगुएंटराइन गैस केंद्र पर हमले की जिम्मेदारी का दावा किया। चार दिन तक कब्जे में रहने के दौरान, 800 से ज्यादा लोग बंधक रखे गए थे। अमेरिकी नागरिकों सहित 39 नागरिक हमले में मारे गए। नवंबर 2015 में, अल-मुराबिटन के आतंकियों ने बैमेको के रेडिसन ब्लू होटल पर हमला किया और लगभग 170 लोगों को बंधक बनाया, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। लगभग 27 लोग हमले में मारे गए थे, जिनमें से अमरीका का अंतर्राष्ट्रीय विकासकर्मी भी शामिल था। अल-मुराबिटन के एक्यूआईएम में जनवरी 2016 में बुर्किना फासो के एक लोकप्रिय टूरिस्ट होटल पर हुए हमले में शामिल होने की सूचना थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों सहित लगभग 30 लोग मारे गए थे।

19 दिसंबर 2013 को राज्य विभाग ने संशोधित प्रवासी तथा राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के अंतर्गत अल-मुराबिटन, जिसका नाम मूलतः अल-मुलाथमन बटालियन था, विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। इसके पहले 18 दिसंबर 2013 को राज्य विभाग ने अल-मुलाथमन बटालियन को संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अंतर्गत विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी संगठन करार दिया था। अल-मुराबिटन समूह का प्राथमिक नाम बना रहा। परिणामस्वरूप, समूह की सभी संपत्ति और संपत्ति से संबंधित हितों, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यायाधिकार क्षेत्र में आते थे, अवरुद्ध कर दिए गए और अमेरिकी लोगों को सामान्य तौर पर अल-मुराबिटन या अल-मुलाथमन बटालियन के साथ किसी भी लेनदेन से प्रतिबंधित कर दिया गया। अल-मुराबिटन/अल-मुलाथमन बटालियन को सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना या इसकी कोशिश या साजिश करना अपराध है।

Skip to content