अब्दुल रहमान यासिन

निकट पूर्व - उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व | पश्चिमी गोलार्ध

पुरस्कार

5 मिलियन डॉलर तक

अपने हिस्से का काम करें।

रिवार्ड्स फॉर जस्टिस अब्दुल रहमान यासिन, जिसे अब्दुल रहमान सईद यासिन और अब्दुल यासिन भी कहा जाता है, के बारे में सूचना देने वाले के लिए $5 मिलियन तक का ईनाम देने की पेशकश कर रहा है। यासिन ने न्यूयॉर्क शहर में फरवरी 1993 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर विस्फोट को अंजाम देने में आंतकवादी मास्टरमाइंड रामजी युसूफ की सीधी मदद की है।

26 फरवरी 1993 को यासिन ट्रक में विस्फोटक भरकर युसूफ के साथ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गया था, जिसे उन्होंने सेंटर के भूमिगत पार्किंग लॉट में छोड़ दिया। विस्फोट में छः लोग मारे गए और 1000 अन्य लोग घायल हुए तथा सैकड़ों मिलियन का नुकसान हुआ। यासिन गिरफ्तारी से बचने के लिए संयुक्त राज्य से भागकर इराक चला गया। इस हमले में उसकी भागीदारी के लिए, उस पर संयुक्त राज्य में कई अभियोग लगाए गए हैं।

यासिन का जन्म संयुक्त राज्य में हुआ था, और 1960 के दशक में वह इराक चला गया तथा 1992 में संयुक्त राज्य अमेरिका वापस लौटा। उसके पास अमरीकी पासपोर्ट है। वह एफबीआई के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में है।

Skip to content