रिवार्ड्स फॉर जस्टिस लीबिया के बेंगाजी में यूएस टेम्पररी मिशन फेसिलिटी तथा यूएस एनेक्स पर हमला से संबंधित सूचना देने पर $10 मिलियन तक के ईनाम की पेशकश कर रहा है। 11-12 सिंतबर 2012 को चार अमेरिकियों — लीबिया में यूएस के राजदूत जॉन क्रिस्टोफर स्टीवन, विदेश सेवा सूचना प्रबंधन अधिकारी सीन स्मिथ तथा रक्षात्मक सुरक्षा विशेषज्ञ ग्लेन एंथनी दोहर्टी और टायरोन स्नोडेन वुड्स— को बेंगाजी में यूएस टेम्पररी मिशन फेसिलिटी और यूएस एनेक्स पर हुए हमले में मार डाला गया। आतंकवादियों ने यूएस के दोनों केंद्रों पर और दोनों स्थानों के बीच आ-जा रहे यूएस के कर्मचारियों पर आग्नेयास्त्रों, स्वचालित हथियारों, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और मोर्टार से श्रृंखलाबद्ध हमले किए। इसके अतिरिक्त, इन हमलों में दो अन्य यूएस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए, तीन लीबियाई कॉन्ट्रैक्ट गार्ड भी घायल हुए और इसके परिणामस्वरूप दोनों केंद्र ध्वस्त हो गए और उन्हें खाली करना पड़ा।
52 वर्षीय राजदूत जॉन क्रिस्टोफर स्टीवन का जन्म उत्तरी कैलिफोर्निया में हुआ और उन्होंने विदेश सेवा में अपना करियर 1991 में शुरू किया। राजदूत स्टीवन्स ने कई विदेशी असाइनमेंट पूरे किए और लीबिया में 2007 से 2009 तक मिशन के उप प्रमुख थे। मार्च 2011 से नवंबर 2011 तक राजदूत स्टीवन्स ने लीबियन ट्रांजिशनल नेशनल काउंसिल के विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम किया और मई 2012 में लीबिया में अमेरिकी राजदूत बनकर त्रिपोली आए। विदेश सेवा जॉइन करने से राजदूत स्टीवेंस वाशिंगटन डीसी में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मामले देखने वाले वकील थे। उन्होंने इसके पहले मोरक्को में 1983 से 1985 तक पीस कॉर्प्स के स्वयंसेवी बनकर अंग्रेजी पढ़ाया था। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी रोधम क्लिंटन ने राजदूत स्टीवेंस को “बहादुर और अच्छे व्यक्ति, उत्कृष्ट राजनयिक और अमेरिका का वीर व्यक्ति” कहा था।
सीन स्मिथ 34 वर्ष के थे, जिनका जन्म कैलिफोर्निया के सैन डियागो में हुआ था और 1995 में वे वायुसेना में शामिल हुए, ग्राउंड रेडियो मेंटनेंस विशेषज्ञ तथा स्टाफ सर्जेंट के तौर पर काम किया। स्मिथ ने 2002 में सूचना प्रबंधन अधिकारी के रूप में विदेश सेवा जॉइन किया और बगदाद, प्रीटोरिया, मोंट्रियल तथा द हेज ससंपत्तियों पर ब्याज विभिन्न विदेशी असाइनमेंट में काम किया। स्मिथ सितंबर 2012 में यूएस टेम्पररी मिशन फेसिलिटी को दूरसंचार और प्रबंधन सहायता प्रदान करने बेंघाजी गए थे।
ग्लेन एंथनी दोहर्टी 42 वर्ष के थे, उनका जन्म विंचस्टर, मेसाचुसेट्स में हुआ और वे 1995 में नेवी सील में शामिल हुए, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इराक और अफगानिस्तान, दोनों में सेवाएँ दी। नौसेना में शामिल होने के पहले दोहर्टी ने पेशेवर स्की इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम किया, फ्लाइट स्कूल गए और वे अनुभवी पारामेडिक तथा फ्लाइट प्रशिक्षक थे। वर्ष 2005 में दोहर्टी ने अनुबंधित सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम करना शुरू किया, विदेशों में अमेरिकी अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करते थे। दोहर्टी सितंबर 2012 में बेंघाजी यूएस अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गए थे।
टायरोन स्नोडेन वुड्स 41 वर्ष के थे और उनका जन्म ऑरेगोन के पोर्टलैड में हुआ था और उन्होंने 20 वर्ष नेवी ल के रूप में काम किया, सोमालिया, इराक तथा अफगानिस्तान में कई टूर पर सेवाएँ दी। वुड्स एक पंजीकृत नर्स तथा प्रमाणन-प्राप्त पारामेडिक भी थे। वर्ष 2010 में वुड्स ने अनुबंधित सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम करना शुरू किया, जिसमें वह विदेशों में अमेरिकी अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करते थे। उन्होंने पूरे विश्व में अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान किया। वुड्स सितंबर 2012 में अमेरिकी अधिकारी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बेंघाजी गए थे।
