जीमाह इस्लामिया (जेआई)

पूर्वी एशिया और प्रशांत

पुरस्कार

अपने हिस्से का काम करें।

जीमाह इस्लामिया (जेआई) दक्षिण-पूर्व एशिया स्थित आतंकवादी संगठन है, जो इस क्षेत्र में खलीफा का शासन स्थापित करना चाहता है। जेआई इस क्षेत्र में उल्लेखनीय आतंकवादी हमले करने के लिए जिम्मेवार है, जिसमें अक्टूबर 2002 में बाली नाइटक्लब में हुआ बम-विस्फोट भी शामिल है, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौतें हुई, अगस्त 2003 में जकार्ता के मैरियोट होटल में हुए बम विस्फोट में 12 लोगों की जानें गई और अक्टूबर 2005 में बाली में हुए आत्मघाती बम-विस्फोट में 26 लोगों की जानें गई।

23 अक्टूबर 2002 को अमेरिकी राज्य विभाग ने जेआई को संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन और संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार जेआई को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके परिणामस्वरूप, जेआई की सारी संपत्ति और संपत्ति से संबंधित हितों जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से जेआई के साथ किसी भी प्रकार के लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध किया गया है । इसके अलावा, जेआई को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना, या प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।

Skip to content