रिवार्ड्स फॉर जस्टिस इब्राहिम अल-बन्ना, जिसे अबु ऐमान अल-मसरी के नाम से भी जाना जाता है, से संबंधित सूचना देने पर $5 मिलियन तक के इनाम की पेशकश कर रहा है। अल-बन्ना यूएस द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित अल-कायदा इन अरैबियन पैनिसुला (एक्यूएपी) का वरिष्ठ नेता है। वह एक्यूएपी का संस्थापक सदस्य है, जिसने समूह के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम किया है और एक्यूएपी के नेतृत्व को मिलिट्री और सुरक्षा दिशानिर्देश प्रदान किया है। अल-बन्ना एक्यूएपी के संस्थापक सदस्यों में अंतिम है।
2010 में एक्यूएपी के लिए अंग्रेजी भाषा की ऑनलाइन पत्रिका इंस्पायर में लिखे एक आलेख में अल-बन्ना ने 11 सितंबर 2001 को यूनाइटेड स्टेट्स पर हुए आतंकवादी हमले को पवित्र करार दिया और विदेशों में अमेरिका की गतिविधियों की प्रतिक्रिया में दुनिया भर में अमरीकियों को निशाना बनाने की धमकी दी। एक्यूएपी की सदस्यता के पहले, अल-बन्ना 1996 से 1998 के बीच यमन से इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद का नेता था और इसके बाद समूह के प्रशिक्षण और खूफिया अनुभागों का प्रभारी था।
5 जून 2017 को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अल-बन्ना को संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अंतर्गत विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। इसके कारण अन्य परिणामों के साथ-साथ अल-बन्ना की यूएस के न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी संपत्तियाँ और संपत्तियों पर ब्याज को अवरुद्ध कर दिया गया और अमरिका के लोगों को अल-बन्ना से किसी प्रकार का लेनदेन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, एफटीओ एक्यूएपी को जान-बूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना या प्रयास करना या इसकी साजिश करना अपराध है।
