हिजबल्लाह का वित्तीय नेटवर्क

अफ्रीका - उप सहारा | दक्षिण और मध्य एशिया | निकट पूर्व - उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व | पश्चिमी गोलार्ध | पूर्वी एशिया और प्रशांत | यूरोप और यूरेशिया | वैश्विक

पुरस्कार

10 मिलियन डॉलर तक

अपने हिस्से का काम करें।

रिवार्ड्स फॉर जस्टिस हिजबल्लाह के वित्तीय तंत्र को नष्ट करने में सहायक सूचना देने पर $10 मिलियन तक के इनाम की पेशकश कर रहा है। हिजबल्लाह विश्व भर में अपनी गतिविधियाँ चलाने और हमले करवाने के लिए वित्तीय तथा सुविधा प्रदायक नेटवर्क पर भरोसा करता है। हिजबल्लाह की ईरान से प्रत्यक्ष वित्तीय मदद, अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायों एवं निवेशों, दान के नेटवर्क, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्डरिंग गतिविधियों से सालाना एक अरब डॉलर आय अर्जित करता है।

हिजबल्लाह इस पैसे का उपयोग दुनिया भर में खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करता है, जिसमें शामिल हैं: सीरिया में असाद की तानाशाही को समर्थन देने हेतु अपने मिलीशिया सदस्यों की नियुक्ति; और इस हद तक बेहतर मिलिट्री क्षमता कि हिजबल्लाह सटीकता से निर्देशित मिसाइल रखने का दावा करता है। ये आतंकवादी गतिविधियाँ हिजबल्लाह के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहायता और गतिविधियों— वित्तीय सहायक तथा अवसंरचना, जो समूह की आवश्यकताओं की पूर्ति की व्यवस्था करता है, के नेटवर्क से आए पैसे से चलती हैं। हिजबल्लाह को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा आतंकवाद के राज्य प्रायोजक को तौर पर घोषित ईरान से बड़ी मात्रा में हथियार, प्रशिक्षण और पैसा मिलता है।

8 अक्टूबर 1997 को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने हिजबल्लाह को संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया। इसके बाद, 31 अक्टूबर 2001 को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार हिजबल्लाह को विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया। इसके परिणामस्वरूप, यूएस के न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली हिजबल्लाह की सभी संपत्तियाँ और संपत्तियों पर ब्याज को अवरुद्ध कर दिया गया और अमरिका के लोगों को हिजबल्लाह से किसी प्रकार का लेनदेन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, हिजबल्लाह को जानते बूझते हुए सामग्री सहयोग या संसाधन प्रदान करना या प्रदान करने का प्रयास या साजिश करना अपराध है।

संगठन या इसके प्रमुख वित्तीय सहायक तंत्र के लिए आय के उल्लेखनीय स्रोत;

  • संगठन या उसके प्रमुख वित्तीय सुविधा तंत्र के लिए राजस्व के महत्वपूर्ण स्रोत;
  • हिजबल्लाह के प्रमुख दानकर्ता और वित्तीय सहायक;
  • हिजबल्लाह से ज्ञात रूप से उल्लेखनीय लेनदेन संबंध रखने वाले वित्तीय संस्थान और विनिमय सेवा-प्रदाता
  • हिजबल्लाह के स्वामित्व या नियंत्रण वाले व्यवसाय और निवेश
  • दोहरी-उपयोग वाले तकनीक की अंतर्राष्ट्रीय अधिप्राप्ति में लगी फ्रंट कंपनियाँ; और
  • हिजबल्लाह के सदस्यों तथा समर्थकों की संलिप्तता वाली आपराधिक योजनाएँ, जिनसे संगठन को वित्तीय लाभ प्राप्त हो।

Skip to content