हरकत अल-मुकावामा अल-इस्लामिया (हमास) की स्थापना 1987 में पहले मुस्लिम ब्रदरहुड की फिलीस्तीनी शाखा के रूप में फिलीस्तीनी विद्रोह या पहले इंतिफादा की शुरुआत के समय हुई। हमास का अपना एक सैन्य शाखा है, जिसे इज अल-दिन अल-कासम ब्रिगेड नाम दिया गया है। इसने 1990 के दशक से इजरायल और फिलीस्तीन, दोनों के प्रांतों में कई इजरायल विरोधी हमले किए हैं। इन हमलों में इजरायली नागरिकों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर बमबारी, छोटे आग्नेयास्त्रों से हमले, सड़क किनारे छोटे-मोटे विस्फोट और रॉकेट हमले शामिल हैं। हमास ने अगस्त 2001 में येरुशलम सबारो पिजेरिया की बमबारी की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें दो अमेरिकी नागरिक सहित 15 लोग मारे गए थे और 120 से अधिक घायल हुए थे। अप्रैल 2016 में, हमास के सदस्य ने येरुशलम में एक बस पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए।
8 अक्टूबर 1997 को अमेरिकी राज्य विभाग ने हमास को संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया। इसके बाद, 31 अक्टूबर 2001 को संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार हमास को विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी संगठन करार दिया था। इस नामांकन के परिणामस्वरूप, अन्य परिणामों के साथ, हमास की सारी संपत्ति और संपत्ति से संबंधित हितों जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से हमास के साथ किसी भी प्रकार के लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध किया गया है । इसके अलावा, हमास को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना, या प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।
