अबु सैय्यफ ग्रुप (एएसजी), मोरो नेशनल लिब्रेशन फ्रंट से टूटकर 1990 के दशक में अस्तित्व में आया और फिलीपींस के सबसे हिंसक आतंकवादी समूहों में से एक था। अल-कायदा से प्रेरित होकर शुरुआत में, एएसजी ने पश्चिमी मिन्दनाओ और सुलु आर्किपेलागो में स्वतंत्र इस्लामिक राज्य के प्रचार-प्रसार का दावा किया। उसके बाद, समूह में शामिल लोगों ने आईएसआईएस के क्षेत्रीय सहयोगी आईएसआईएस-फिलीपींस से गठबंधन कर लिया है। ग्रुप फिलीपींस में आतंकवादी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें बमबारी, नरसंहार और फिरौती के लिए अपहरण शामिल हैं।
8 अक्टूबर 1997 को अमेरिकी राज्य विभाग ने संशोधित प्रवास और राष्ट्रीयता अधिनियम के अनुच्छेद 219 के अंतर्गत एएसजी को विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया। बाद में, 23 सितंबर 2001 को एएसजी को कार्यकारी आदेश 13224 के आदेशानुसार परिशिष्ट में सूचीबद्ध किया गया। इस नामांकन के परिणामस्वरूप, अन्य परिणामों के साथ, एएसजी की सारी संपत्ति और संपत्ति में हितों, जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से एएसजी के साथ किसी भी प्रकार के लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध किया गया है । इसके अलावा, अमेरिका द्वारा नामित एक विदेशी आतंकवादी संगठन, एफटीओ एएसजी को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करना, या प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।
