अबु हुजेफा

अफ्रीका - उप सहारा

पुरस्कार

Up to $5 million

अपने हिस्से का काम करें।

रिवार्ड्स फॉर जस्टिस अबु हुजेफा, जिसे हिग्गो के नाम से भी जानते हैं, की 2017 में नाइजर के टोंगो टोंगो में हुए हमले में भागीदारी के कारण, उसकी सूचना देने पर $5 मिलियन तक के ईनाम की पेशकश कर रहा है। अबु हुजेफा आईएसआईएस-ग्रेटर सहारा (आईएसआईएस-जीएस) का कमांडर है।

4 अक्टूबर 2017 को नाइजर के टोंगो टोंगो गाँव के निकट आईएसआईएस-जीएस के आतंकवादियों ने नाइजीरियाई सैन्य बलों को आतंकवाद से निपटने के लिए प्रशिक्षण, सलाह तथा सहायता देने हेतु गए यूएस स्पेशल फोर्स टीम के सदस्यों पर हमला किया था। इस हमले में चार अमेरिकी तथा चार नाइजीरियाई जवानों की मौत हो गई थी। दो अन्य अमेरिकी तथा आठ नाइजीरियाई जवान मुठभेड़ में घायल हो गए थे। 12 जनवरी 2018 को आईएसआईएस-जीएस नेता अदनान अबु वालिद अल-सहरावी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Skip to content