रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस अब्देर्रौफ बेन हबीब जैदी, जिसे फराक अल-ट्युनिसी के नाम से भी जाना जाता है, की सूचना देने वाले के लिए $5 मिलियन के ईनाम की पेशकश कर रहा है। जैदी का अलकायदा (एक्यू) के लड़ाकों से घनिष्ठ संबंध रहा है और वह विमान अपहरण तथा अन्य आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने में शामिल रहा है। जैदी संदिग्ध आतंकवादी फकीर बेन अब्देलाजीज बौसोरा (हाइपरलिंक) का सहयोगी है और ये दोनों एक साथ हो सकते हैं।
जैदी का जन्म ट्यूनीशिया में 1965 में हुआ था। वह 1991 में कनाडा के मोंट्रियल चला आया और 1995 में कनाडाई नागरिक बन गया। 1999 में जैदी कनाडा छोड़कर अफगानिस्तान आ गया, जहाँ उसने आतंकवादी प्रशिक्षण लिया और मुठभेड़ आदि का अनुभव प्राप्त किया। उसने अफगान नॉदर्न अलायंस के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और एक पत्र लिखा, जिसमें जिहाद के लिए शहीद होने का इरादा प्रकट किया। इस समय तक, वह 2001 में एक अलकायदा नेता के घर से मिले शहादत के वीडियो में भी दिखाई दे चुका था।
जैदी 2001 में मोंट्रियल लौटा। अन्य चरमपंथियों से जिहाद में शामिल होने के लिए संपर्क करने के बाद उसने कनाडा छोड़ दिया। अधिकारी इस बात से चिंतित हैं कि वह किसी हमले की योजना बनाने या उसमें शामिल होने के लिए कनाडा या संयुक्त राज्य अमेरिका लौट सकता है।
