रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस 2008 के मुंबई हमलों की जानकारी के लिए $5 मिलियन तक का ईनाम दे रहा है। 26 नवंबर, 2008 से शुरू होकर और 29 नवंबर, 2008 तक जारी रहे इन हमलों के दौरान लश्कर-ए-तैय्यबा (LeT), यूएस-निर्दिष्ट विदेशी आतंकवादी संगठन, की ओर से प्रशिक्षित 10 व्यक्तियों ने मुंबई, भारत में कई लक्ष्यों पर एक साथ सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया और 166 लोगों की हत्या की। तीन दिवसीय घेराबंदी के दौरान छह अमेरिकी मारे गए: बेन जियोन क्रोमैन (Ben Zion Chroman), गेवरियल होल्ट्ज़बर्ग (Gavriel Holtzberg), संदीप जेसवानी (Sandeep Jeswani), एलन शेर (Alan Scherr), नाओमी शेर (Naomi Scherr), और आर्येह लीबिश टीटेलबाम (Aryeh Leibish Teitelbaum)। इस जघन्य साजिश के प्रमुख सदस्य अभी भी फरार हैं और जांच जारी है।
डेविड कोलमैन हेडली (David Coleman Headley) और तहव्वुर राणा को (Tahawwur Rana) LeT के आतंकवादी अभियानों के समर्थन के लिए अमेरिकी संघीय अदालत में आरोपित किया गया था। मार्च 2010 में एक अमेरिकी नागरिक हेडली ने अक्टूबर 2009 में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ लाए गए 12 मामलों में दोष स्वीकार किया था। जनवरी 2013 में हेडली को मुंबई हमलों की योजना बनाने में उसकी भूमिका से संबंधित संघीय आतंकवाद अपराधों और डेनमार्क में अखबार पर हमले के लिए 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। कनाडा के नागरिक और हेडली के लंबे समय से दोस्त रहे राणा को डेनमार्क में आतंकी साजिश के लिए सामग्री उपलब्ध कराने और LeT को सामग्री की सहायता प्रदान करने की साजिश के लिए 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
निम्नलिखित संदिग्धों को भी यू.एस. संघीय अदालत में अभियोग लगाया गया है:
- नवंबर 2008 के हमलों के लिए परियोजना प्रबंधक साजिद मीर, जिन्होंने हमलों का निर्देशन किया था;
- मेजर इकबाल (Major Iqbal), पाकिस्तान का नागरिक, जिसने LeT द्वारा किए गए हमलों की योजना और फंडिंग में भाग लिया था;
- अबू कहफा (Abu Qahafa), पाकिस्तान का नागरिक और LeT का सहयोगी जिसने अन्य लोगों को आतंकवादी हमलों में इस्तेमाल की जाने वाली लड़ाकू तकनीक का प्रशिक्षण दिया; तथा
- मजहर इकबाल (Mazhar Iqbal), जिसे अबू अल-क़ामा के नाम से भी जाना जाता है, पाकिस्तान का रहने वाला और LeT का कमांडर है।
